रविवार 7 जून 2026 - 10:29
ईरान के खिलाफ आक्रामकता आस्वीकार व अनुचित थीः पोप

हौज़ा / पोप लियो ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की आक्रामकता के बारे में कहा कि यह युद्ध अनुचित था।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , कैथोलिक दुनिया के नेता पोप लियो चौदहवे ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी और इज़राइली सैन्य कार्रवाई की आलोचना करते हुए स्पष्ट किया कि इस संघर्ष को ‘न्यायसंगत युद्ध’ नहीं माना जा सकता है।

रोम से मैड्रिड की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, पोप ने कहा कि न्यायसंगत युद्ध की अवधारणा एक ऐसे युग से संबंधित है जब आज के विनाशकारी हथियार मौजूद नहीं थे, इसलिए आधुनिक युद्धों को उसी पैमाने पर मापना सही नहीं है।

उन्होंने परोक्ष रूप से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के उस रुख को खारिज कर दिया जिसमें ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बचाव किया गया था।

पोप लियो चौदहवे पिछले कई महीनों से क्षेत्र में तनाव को समाप्त करने और युद्धविराम की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर उन बयानों और धमकियों की भी आलोचना की है जो उनके अनुसार संघर्षों को और भड़का सकते हैं और शांति प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha